मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a teenager who left home mysteriously went missing later he was reported found in deoria

Chandauli News: घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, बाद में देवरिया में मिलने की मिली सूचना.

"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने पर परिजनों से बातचीत की गई, जिसमें बच्चे के देवरिया में होने की जानकारी मिली है।"

chandauli

2:17 PM, Mar 13, 2026

Share:

Chandauli News: घर से निकला किशोर रहस्यमय ढंग से लापता, बाद में देवरिया में मिलने की मिली सूचना.
logo

अभिनव पाण्डेय उर्फ गोलू की फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By:पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर के घर से निकलने के बाद लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में सूचना मिली कि किशोर देवरिया जनपद में मौजूद है, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार पट्टी गांव निवासी अरविंद पांडेय का पुत्र अभिनव पांडेय उर्फ गोलू (15) गुरुवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिवार के लोग परेशान हो गए।

बताया जा रहा है कि देर शाम बलुआ थाने के एसओ से परिजनों की बातचीत हुई, जिसमें जानकारी मिली कि किशोर देवरिया जनपद में है। उसे लाने के लिए उसके मामा वहां गए हुए हैं। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने पर परिजनों से बातचीत की गई, जिसमें बच्चे के देवरिया में होने की जानकारी मिली है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.