ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news a three member committee constituted in mahuari khas village will operate the village 04082025 v3BLwI

Chandauli News: महुआरी खास गांव में तीन सदस्यों की समिति गठित, करेगी गांव का संचालन.

Chandauli News: महुआरी खास गांव में तीन सदस्यों की समिति गठित, करेगी गांव का संचालन.

12:00 AM, Jul 21, 2025

Share:

Chandauli News: महुआरी खास गांव में तीन सदस्यों की समिति गठित, करेगी गांव का संचालन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। चहनियां विकास खंड के महुआरी खास गांव में प्रधान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तीन सदस्यों की समिति अध्यक्ष और सदस्य मिलकर गांव का संचालन करेंगी। प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर दिए गए थे। यह मामला अगस्त 2022 से जुड़ा है। गांव निवासी राजकिशोर सिंह ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि ग्राम प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह और ग्राम सचिव ने मिलकर हैंडपंप रिबोर के नाम पर 1.06 लाख रुपये का गबन किया है।

शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान और सचिव दोनों को दोषी पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने दोनों से बराबर-बराबर यानी 53-53 हजार रुपये की वसूली का आदेश जारी किया। इस क्रम में ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था। ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर अधोहस्ताक्षरित कार्यालय के आदेश पर प्रकरण में विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 की धारा 95 (1) (छ) के तहत ग्राम पंचायत में प्रधान की शक्तियों और अधिकारों के उपयोग हेतु महुआरी खास गांव में निर्वाध सदस्यों में से तीन सदस्यों की समिति गठित की गई। जिसमें अरबिंद पुत्र चंद्रमा को अध्यक्ष, संदीप पुत्र मुरली और सपना पत्नी विष्णु को ग्राम पंचायत के प्रस्ताव तथा शासनादेशों के अनुसार ग्राम पंचायत के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों का प्रयोग एवं कृत्यों का संपादन अग्रिम आदेश तक करना होगा। कृत कार्यवाही की सूचना और आख्या नियमानुसार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) खंड विकास कार्यालय चहनियां और जनपद स्तर पर प्रेषित की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.