Chandauli News: धानापुर पीजी कॉलेज में 8.40 करोड़ से बनेगा शैक्षणिक भवन, विधायक सुशील सिंह ने किया शिलान्या.
“शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 8.40 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने गुरुवार को निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।”
chandauli
8:23 PM, Sep 24, 2026
Share:


शिलान्यास बोर्ड का लोकार्पण करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में गुरुवार को नए भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 8.40 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित शैक्षणिक भवन की आधारशिला रखी।
प्रस्तावित भवन में वाणिज्य संकाय के बीकॉम और एमकॉम की कक्षाओं के साथ कला संकाय में स्नातक स्तर पर विज्ञान एवं संगीत विभाग की कक्षाओं के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन बनने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अध्ययन के लिए उचित वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 8.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन क्षेत्र में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। नए भवन के निर्माण से महाविद्यालय की शैक्षणिक क्षमता बढ़ने के साथ विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों को सुविधाओं का विस्तार मिलेगा।



