Chandauli News: कभी भी गिर सकता है तीन मंजिला मकान, आसपास के मकानों को भी है खतरा.
"प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश और पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का पानी नींव में सोख रहा है। अभी भी कई मकानों को खतरा है। गांव सभा में ऐसे कई स्थान हैं जहाँ पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को खतरा है"
chandauli
8:52 PM, Oct 7, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। खण्डवारी रानेपुर गांव में सोमवार की शाम को कलीम अंसारी का तीन मंजिला मकान अचानक लटक गया। मकान में रह रहे परिजन भागकर जान बचाने में सफल रहे। प्रधानपति द्वारा सूचना पर पहुँचे लेखपाल ने मौके का मुआयना किया। नाबदान का पानी निकासी न होने और लगातार बारिश के कारण नींव में कई लोगों के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। दो अन्य लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
खण्डवारी गांव सभा का ज्यादातर हिस्सा चहनियां कस्बा में आता है। इसी सभा से सटा रानेपुर में सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां कलीम अंसारी का तीन मंजिला मकान शाम को अचानक लटक गया। खतरा भांपकर घर के परिजन भागकर जान बचाने में सफल रहे। सूचना पर पहुँचे प्रधानपति सतीश गुप्ता ने ग्रामीणों के सहयोग से बल्ली लगाकर किसी तरह मकान को गिरने से बचा लिया। तत्काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को दी गई; उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पहुँचे लेखपाल सुभाष बिंद ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रेषित की।
विज्ञापन
पास स्थित मकान से सटे जुमराती अंसारी और अलीम अंसारी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, अलीम अंसारी का मकान यदि गिरा तो अगल-बगल के कई मकान दब सकते हैं। प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि लगातार बारिश और पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने से लोगों के घरों का पानी नींव में सोख रहा है। अभी भी कई मकानों को खतरा है। गांव सभा में ऐसे कई स्थान हैं जहाँ पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को खतरा है।



