ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accused of luring a minor arrested the victim returned after about 6 months

Chandauli News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, करीब 6 माह बाद लौटी थी पीड़िता.

“सकलडीहा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने करीब छह माह से वांछित 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।”

chandauli

9:03 PM, Sep 25, 2026

Share:

Chandauli News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, करीब 6 माह बाद लौटी थी पीड़िता.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव की नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने करीब छह माह से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाबालिग 24 मार्च 2026 को घर से लापता हुई थी और करीब छह माह बाद 11 सितंबर को किसी तरह वापस घर पहुंची। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं। मामले में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी।

विज्ञापन

इसी क्रम में सकलडीहा पुलिस ने शुक्रवार को सोनहुला गांव निवासी 19 वर्षीय शिवम यादव पुत्र संजय यादव को तहसील सकलडीहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी सुबह करीब 8:40 बजे की गई। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.