Chandauli News: घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत.
“घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में सांप के काटने की पुष्टि होने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।”
chandauli
11:39 PM, Jul 22, 2026
Share:


मृतक रघुनाथ सेठ की फाइल फोटो, पकड़ा गया कोबरा सांप
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर कस्बे में मंगलवार रात जहरीले सांप के डसने से तीन वर्षीय रघुनाथ सेठ की मौत हो गई। वह पवन सेठ का पुत्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह नरौली गंगा घाट पर मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब नौ बजे रघुनाथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पास में रखे करकट में छिपे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शुरुआत में परिजनों को किसी विषैले जीव के काटने की आशंका हुई, लेकिन बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर सांप के डसने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया।
विज्ञापन
सकलडीहा सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने रघुनाथ को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां अनामिका सेठ, दादा श्यामनारायण सेठ, बड़े पापा विष्णु सेठ समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की छह वर्षीय बहन कुहू भी गहरे सदमे में है। बड़े पापा विष्णु सेठ ने बताया कि घटना के बाद सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़वाया गया, जिसे बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।



