Chandauli News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।"
chandauli
10:48 PM, May 23, 2026
Share:


घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़ मौजूद पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव के पास शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और आक्रोश फैल गया।
जानकारी के अनुसार, फूलपुर निवासी 48 वर्षीय श्रीराम राम अपने चचेरे भाई किशन कुमार के साथ चहनियां बाजार से तिरपाल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरेरा गांव के पास हाईवे पर सामने से आ रहे मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
