ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a tragic accident on jivitputrika festival two sons in the river in front of the mother created a furore

Chandauli News: जिवित्पुत्रिका पर्व पर दर्दनाक हादसा, मां के सामने ही नदी में समा गए दो बेटे, मचा कोहराम.

"चारी गांव की महिलाएं कर्मनाशा नदी के किनारे पूजा-पाठ करने गई थीं। इसी दौरान चारी गांव निवासी पिंटू यादव का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष यादव और कालिका यादव का 09 वर्षीय पुत्र हिमांशु कर्मनाशा नदी में नहाने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देख चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन सफलता नहीं मिली"

chandauli

8:33 AM, Sep 15, 2025

Share:

news-img
logo

रोते बिलखते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव में जिवित्पुत्रिका पर्व पर पूजा के दौरान कर्मनाशा नदी में दो बालकों के डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। नदी के तेज बहाव के कारण बच्चों को बचाने का ग्रामीणों का प्रयास असफल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों के रेस्क्यू अभियान में जुट गई। हालांकि, देर शाम तक बच्चों के शव नहीं मिल पाए।

Img

घटना की जानकारी होते ही चारी गांव पहुंचे सीओ सदर

जानकारी के अनुसार जीवित्पुत्रिका पर्व पर चारी गांव की महिलाएं कर्मनाशा नदी के किनारे पूजा-पाठ करने गई थीं। इसी दौरान चारी गांव निवासी पिंटू यादव का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष यादव और कालिका यादव का 09 वर्षीय पुत्र हिमांशु कर्मनाशा नदी में नहाने लगे। इस दौरान दोनों गहरे पानी चले गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देख चीखने-चिल्लाने लगे। ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन

Img

रोते बिलखते परिजन

लेकिन दोनों बच्चों का पता नहीं चला। इस दौरान सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से कर्मनाशा नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन दोनों बच्चों का शव बरामद नहीं हो पाया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वही दोनों बच्चों के परिजनों का रों रों कर बुरा हाल रहा। इस दौरान सीओ सदर देवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, चौकी प्रभारी रामपुर रविकांत चौहान मौके पर मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.