ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a truck crushed a youth from sakaldiha in greater noida there was chaos when the dead body reached home

Chandauli News: ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने सकलडीहा के युवक को रौंदा, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम..

“सकलडीहा कस्बे के समाजसेवी तौफिक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय बेटे नौशाद की ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे।”

chandauli

11:52 PM, Oct 4, 2026

Share:

Chandauli News: ग्रेटर नोएडा में ट्रक ने सकलडीहा के युवक को रौंदा, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम..
logo

मृतक नौशाद की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कस्बे के समाजसेवी तौफिक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय बेटे नौशाद की गुरुवार देर रात ग्रेटर नोएडा में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब नौशाद कंपनी से काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त के साथ पैदल कमरे पर लौट रहा था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।

बताया गया कि नौशाद ग्रेटर नोएडा की एक विदेशी कंपनी में काम करता था। गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे वह कंपनी के गेट से बाहर निकलकर अपने मित्र के साथ पैदल कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक चालक वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान नौशाद ट्रक की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सकलडीहा में रह रहे परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को नौशाद का शव घर पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बावासी शोक संवेदना जताने पहुंचे। अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।नौशाद समाजसेवी तौफिक उर्फ टुन्नू खां के तीन बेटों इमरान, फिरोज और नौशाद में सबसे छोटे थे। परिवार में चार बेटियां भी हैं। घटना पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, इकराम, नासिर अली, अरमान, डॉ. अकबर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.