Chandauli News: चोरी की बाइक के साथ एक शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे.
"एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़ा गया अभियुक्त राम प्रवेश यादव, ग्राम रोहाखी, थाना इलिया, जनपद चंदौली का निवासी बताया गया"
chandauli
8:37 PM, Sep 3, 2025
Share:


सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर और बरामद बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा.
चंदौली। सैयदराजा पुलिस टीम ने धरौली चौकी के समीप बुधवार को एक अभियुक्त को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान उ0नि0 सन्तोष कुमार मय हमराहियों द्वारा एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय थाना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ा गया अभियुक्त राम प्रवेश यादव, ग्राम रोहाखी, थाना इलिया, जनपद चंदौली का निवासी बताया गया।
विज्ञापन



