Chandauli News: शादी में शामिल होने जा रही महिला की टोटो से गिरकर मौत, मचा कोहराम.
"शहाबगंज थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
9:41 PM, May 14, 2026
Share:


मृतक अनीता चौहान की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज (चंदौली).
चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप चकिया-चंदौली मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने सैयदराजा जा रही थी। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलमल गांव निवासी अनीता चौहान (28) पत्नी सनोज चौहान अपनी दो बेटियों के साथ गुरुवार सुबह घर से निकली थीं। बताया गया कि उन्हें अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने सैयदराजा जाना था। पहले वह चकिया पहुंचीं और वहां से टोटो पकड़कर सैयदराजा के लिए रवाना हुईं। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही टोटो विशुनपुरा गांव के पास पहुंचा, अचानक असंतुलन बिगड़ने से अनीता वाहन से नीचे गिर पड़ीं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला की सात वर्षीय पुत्री आराध्या ने साहस दिखाते हुए अपने मामा को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। शादी वाले घर का माहौल गम में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पूछताछ की।
