मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a woman who went to collect gotha was bitten by a poisonous snake admitted to the hospital

Chandauli News: गोइठा निकालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती.

“मुगलसराय क्षेत्र में गोइठा निकालने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों और ग्राम प्रधान की मदद से उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।”

chandauli

8:40 PM, Jul 31, 2026

Share:

Chandauli News: गोइठा निकालने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती.
logo

राजकीय महिला चिकित्सालय में उपचाररत सांप के काटने से घायल महिला।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव में गुरुवार देर रात गोइठा (उपले) निकालने गई एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों और ग्राम प्रधान की तत्परता से महिला को एंबुलेंस के जरिए नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हृदयपुर निवासी संध्या देवी (30), पत्नी गिरधारी लाल, घर पर गोइठा निकाल रही थीं। इसी दौरान वहां छिपे जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद उन्होंने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि महिला का इलाज चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उपचार तुरंत शुरू हो गया है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.