ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man and a girl who were going to gorakhpur with ganja from orissa were arrested 19 kg 260 grams of ganja recovered from the bag

Chandauli News: उड़ीसा से गांजा लेकर गोरखपुर जा रहे युवक-युवती गिरफ्तार, बैग से 19 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद.

“चंदौली में कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों के बैग से 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे वाराणसी के रास्ते गोरखपुर ले जाने की तैयारी थी।”

chandauli

4:10 PM, Nov 24, 2026

Share:

Chandauli News: उड़ीसा से गांजा लेकर गोरखपुर जा रहे युवक-युवती गिरफ्तार, बैग से 19 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद.
logo

सदर कोतवाली पुलिस की ग्रुप में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल के रास्ते गोरखपुर तक तस्करी करने की कोशिश कर रहे युवक और युवती को चंदौली पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास मौजूद बैग से 19 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गोरखपुर निवासी नीरज साहनी (19) और प्रीति कुमारी (21) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर को एएनटीएफ गाजीपुर की टीम मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चंदौली क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग उड़ीसा से गांजा लेकर चंदौली होते हुए वाराणसी के रास्ते गोरखपुर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ टीम ने चंदौली कोतवाली पुलिस से संपर्क कर संयुक्त टीम बनाई। संयुक्त पुलिस टीम ने मझवार रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर ने नरसिंहपुर रोड के पास खड़े एक युवक और युवती की ओर इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों ने तेज कदमों से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे वाराणसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तलाशी के दौरान दोनों के बैग से कुल 19 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार नीरज साहनी पुत्र राधेश्याम साहनी और प्रीति कुमारी पुत्री लक्ष्मण निषाद, अमरुद मंडी, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चंदौली कोतवाली में मुकदमा संख्या 541/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एएनटीएफ वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार त्रिपाठी के निर्देशन में एएनटीएफ गाजीपुर और चंदौली कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.