ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news fire safety check in hotels and restaurants safety training given to employees

Sonbhadra News: होटल-रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया बचाव का प्रशिक्षण.

रॉबर्ट्सगंज कस्बे के होटल और रेस्टोरेंटों में मंगलवार को सोनभद्र पुलिस एवं अग्निशमन विभाग ने सघन अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों की जांच कर कर्मचारियों को उनके संचालन, आग पर शुरुआती नियंत्रण और धुएं में फंसने पर सुरक्षित बाहर निकलने का प्रशिक्षण दिया गया।

sonbhadra

6:04 PM, Nov 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: होटल-रेस्टोरेंटों में अग्नि सुरक्षा की जांच, कर्मचारियों को दिया गया बचाव का प्रशिक्षण.
logo

होटल में अग्निशमन अधिकारी कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र चलाने और आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

होटल और रेस्टोरेंटों में आग लगने की संभावित घटनाओं को रोकने तथा आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज कस्बे में सोनभद्र पुलिस और अग्निशमन विभाग की ओर से सघन अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई और वहां कार्यरत कर्मचारियों को उनके संचालन एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान अग्निशमन अधिकारी ने होटल एवं रेस्टोरेंटों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी क्रियाशीलता का परीक्षण किया। संबंधित स्टाफ को उपकरणों के सही संचालन और आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने के तरीके भी बताए गए। अभियान के दौरान कर्मचारियों को आग लगने के संभावित कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से धुएं से भरे भवन या कमरे में फंस जाने की स्थिति में घबराने से बचने, नीचे झुककर अथवा रेंगते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके समझाए गए। अग्निशमन विभाग ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया कि प्रतिष्ठानों में लगे अग्निशमन उपकरणों को हमेशा क्रियाशील और आसानी से उपलब्ध स्थिति में रखें। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि किसी भी आकस्मिक घटना के दौरान समय रहते प्रभावी बचाव कार्य किया जा सके। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की इस पहल का उद्देश्य प्रतिष्ठान संचालकों और कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रखना है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.