मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man died tragically after being hit by a rotavator the accident occurred while plowing the field

Chandauli News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा.

"धानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा रोटावेटर की चपेट में आने से हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

chandauli

9:18 PM, Jul 6, 2026

Share:

Chandauli News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के नौली गांव में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

Img

मृतक की पहचान तोरवा गांव निवासी स्वर्गीय शमशेर सिंह के पुत्र नीलेश सिंह उर्फ पंकज सिंह (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6:30 बजे नौली गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में खेत की जुताई चल रही थी। ट्रैक्टर नौली गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ मटरू का था, जिसे हरिमोहन सिंह चला रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे पंकज सिंह अचानक नीचे गिर गए और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

Img

घटना की सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के कारण खेत से शव निकालने में काफी कठिनाई हुई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पंकज सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दोनों बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं, जबकि वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी संभालते थे। कुछ महीने पहले ही उनके दूसरे भाई की शादी हुई थी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.