मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man drowned while bathing in ganga ndrf saved one

Chandauli News: गंगा में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत, एनडीआरएफ ने एक को बचाया.

"पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों युवक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद दशाश्वमेध घाट से नाव के जरिए गंगा पार कर कटेसर रेती पहुंचे थे। वहां स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।"

chandauli

9:28 PM, Apr 7, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत, एनडीआरएफ ने एक को बचाया.
logo

मृतक सौरभ तिवारी कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के सामने मंगलवार शाम गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ से वाराणसी घूमने आए तीन युवकों में से दो अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे वे डूबने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ टीम ने अमन यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे युवक सौरभ तिवारी गहरे पानी में समा गए। काफी मशक्कत के बाद टीम ने सौरभ का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन

मृतक की पहचान सौरभ तिवारी (20) पुत्र विकास तिवारी निवासी अटवा, सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। उनके साथ अमन यादव (20) निवासी देवरिया और प्रशांत सिंह (17) निवासी रामपुर, देवरिया भी थे। तीनों लखनऊ में पढ़ाई करते थे और वाराणसी में दर्शन के लिए आए थे।

पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों युवक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद दशाश्वमेध घाट से नाव के जरिए गंगा पार कर कटेसर रेती पहुंचे थे। वहां स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.