मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man drowned while bathing in the ganga canal search continues with the help of divers

Chandauli News: गंगा नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी.

"बुधवार की दोपहर महेवा गांव के पास गंगा नहर पर बने घाट पर नहाने गया था मृतक मनोज। अचानक नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया।"

chandauli

4:36 PM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा नहर में नहाते समय युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी.
logo

घटनास्थल पर इकट्ठी भीड़ मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव से गुजरने वाली नरायनपुर गंगा नहर में बुधवार दोपहर नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, गोताखोर और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुट गए।

Img

जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवक की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा नई बस्ती निवासी 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नहर पर बने घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। इन दिनों सिंचाई के चलते गंगा नहर पूरी क्षमता से चल रही है, जिससे पानी का बहाव भी तेज है।

विज्ञापन

Img

अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है। एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था और खोजबीन जारी थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.