ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man preparing for police recruitment died in a road accident

Chandauli News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत.

"रोहित की मां का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपने छोटे भाई के साथ ननिहाल में रहकर भविष्य संवारने की कोशिश कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।"

chandauli

8:07 PM, Apr 9, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत.
logo

मृतक रोहित राजभर कि फ़ाइल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। सत्ती माता मंदिर के पास दौड़ लगा रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी युवकों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के नौदर गांव निवासी रोहित राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित अपने दोस्तों शिवम और पवन के साथ सुबह दौड़ लगाकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में रोहित के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। परिवार की पृष्ठभूमि भी बेहद मार्मिक है। 

विज्ञापन

रोहित की मां का दो वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह अपने छोटे भाई के साथ ननिहाल में रहकर भविष्य संवारने की कोशिश कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नानी शांति देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और फरार चालक की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.