मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man returning with medicines fell from the train and died identified after two days

Chandauli News: दवा लेकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, दो दिन बाद हुई शिनाख्त.

"सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने की आशंका है, हालांकि पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।"

chandauli

8:48 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: दवा लेकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, दो दिन बाद हुई शिनाख्त.
logo

मृतक प्रेम प्रकाश की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात युवक के शव की दो दिन बाद शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान गाजीपुर जनपद के नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रेमप्रकाश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह मुगलसराय दवा लेने आया था और घर लौटते समय चलती ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे तुलसी आश्रम स्टेशन के डाउन लाइन पर युवक का शव मिला था। सकलडीहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। शनिवार को परिजन कोतवाली पहुंचे और शव की पहचान प्रेमप्रकाश कुमार के रूप में की। प्रेमप्रकाश पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और लगभग एक माह पहले अपने घर आया हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण वह गुरुवार सुबह इलाज के लिए मुगलसराय गया था।

विज्ञापन

शिनाख्त की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता मुखिया देवी, पिता मिट्ठू राम तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सकलडीहा कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से गिरने की आशंका है, हालांकि पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.