ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man riding a bicycle died in a collision with an unknown vehicle creating chaos in the family

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"सैयदराजा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।)

chandauli

5:53 PM, Jan 10, 2026

Share:

Chandauli News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

थाना सैयदराजा, जनपद चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. (चंदौली). 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली रोड पर बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय चंदन खरवार के रूप में हुई है। वह सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई बाजार का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि चंदन खरवार बीती रात साइकिल से अपने घर से काँटा बिशुनपुरा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सैयदराजा थाना क्षेत्र के धरौली रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चंदन खरवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर युवक को पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे, शव को देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि चंदन अपने परिवार का मुख्य सहारा था, उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.