Chandauli News: साइकिल सवार युवक को बीच सड़क अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, मौके पर मौत, घटना से हड़कंप.
"अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मीद जताई गई है।"
chandauli
5:20 PM, Jun 6, 2026
Share:


घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, मृतक मनोज कुमार की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव के समीप शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक साइकिल सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के. सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। मनोज कुमार चंदासी कोयला मंडी स्थित एक धर्मकांटे पर मुंशी का कार्य करते थे। शनिवार को वह किसी कार्य से साइकिल पर सवार होकर पटपरा क्षेत्र की ओर गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर में घर लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित कई टीमों को लगाया गया है और जल्द ही घटना के खुलासे की उम्मीद जताई गई है।
