ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man riding a bike died tragically after being hit by a truck

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी। सुशील की मौत की सूचना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की तलाश जारी है"

chandauli

5:27 PM, Oct 26, 2025

Share:

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मडई के पास नेशनल हाइवे 19 पर ट्रक  की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने युवक के क्षतिग्रस्त शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर कार्यवाई में जुट गयी। जानकारी के अनुसार, अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरिया गांव निवासी मृतक सुशील सिंह (32) वाराणसी के रामनगर से नेशनल हाइवे 19 के जरिए घर लौट रहे थे। सुशील अभी बसंतु की मडई गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुशील सड़क पर गिर गए और ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटनास्थल पर ही सुशील की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सुशील की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और वाहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.