ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man roaming around in mughalsarai with a fake number plate on a stolen bike was arrested

Chandauli News: मुगलसराय में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार.

“मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल और 400 रुपये बरामद हुए।”

chandauli

9:32 PM, Sep 11, 2026

Share:

Chandauli News: मुगलसराय में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार.
logo

पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइक के साथ आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, मोबाइल फोन और 400 रुपये बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जीटीआर ब्रिज से चहनिया मार्ग पर राममंदिर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वीआईपी गेट की ओर से बाइक लेकर आ रहे युवक को रोककर कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। बाइक पर लगी यूपी 67 बीआर 5507 नंबर प्लेट की ई-चालान एप से जांच की गई तो उसका कोई विवरण नहीं मिला।इसके बाद पुलिस ने बाइक के चेचिस और इंजन नंबर की जांच की। इसमें बाइक का वास्तविक नंबर यूपी 61 बीजे 5361 और मालिक का नाम निशांत प्रजापति निवासी इनारुपुर, गाजीपुर सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक पिछले वर्ष आजमगढ़ से चोरी करने की बात पुलिस को बताई।

विज्ञापन

पुलिस ने वाहन मालिक से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बाइक चोरी होने के संबंध में 22 फरवरी 2025 को मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। यूपी कॉप एप से भी चोरी के मुकदमे की पुष्टि हुई।पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए सेवड़ी मड़ई, बलुआ निवासी 20 वर्षीय राजन राय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुगलसराय थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.