ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man s hobby of keeping a pistol to create havoc landed him in jail

Chandauli News: भौकाल बनाने के लिए तमंचा रखने का शौक ने युवक को पहुंचाया जेल.

"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार निवासी महुअर कला गांव के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में अपना दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से तमंचा रखता था"

chandauli

6:05 PM, Jan 2, 2026

Share:

Chandauli News: भौकाल बनाने के लिए तमंचा रखने का शौक ने युवक को पहुंचाया जेल.
logo

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर कला गांव में अवैध हथियार रखने की शौक ने एक युवक को जेल की राह दिखा दी। बलुआ पुलिस ने गुरुवार को महुअर कला स्थित ब्रह्म स्थान से एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि महुअर कला गांव के ब्रह्म स्थान पर एक युवक अवैध तमंचे के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार निवासी महुअर कला गांव के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह लोगों को डराने-धमकाने और इलाके में अपना दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से तमंचा रखता था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में बलुआ एसओ अतुल कुमार, चौकी इंचार्ज यज्ञ नारायण यादव, हेड कांस्टेबल जलभरत यादव, दीपचंद गिरी, पदमदेव पांडेय, किशोरी लाल एवं कांस्टेबल अनुज वर्मा शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.