Chandauli News: सोशल मीडिया सेंसेशन ‘काकरोच जनता पार्टी’का जिलाध्यक्ष बना नारियल पानी बेचने वाला युवक.
"नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके अलावा आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास भी किया जाएगा।"
chandauli
5:15 PM, May 24, 2026
Share:


कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुमार कृष्ण मोर और चंदौली जिलाध्यक्ष विशाल सोनकर की फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई “काकरोच जनता पार्टी” अब चंदौली में भी सक्रिय होती नजर आ रही है। इसी बीच डीडीयू नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी विशाल सोनकर को पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि खुद को संघर्ष की पहचान बताने वाले विशाल फिलहाल नारियल पानी बेचकर जीवनयापन कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी नियुक्ति जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विशाल सोनकर ने बताया कि वह एक ऐसी राजनीतिक सोच से जुड़े हैं, जो खुद को पारंपरिक राजनीति से अलग बताती है और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़ने पर जोर देती है। उनका कहना है कि जिले में बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद ग्रेजुएट और आईटीआई पास हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिलने के कारण फिलहाल नारियल पानी बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इसी संघर्ष को अपनी पहचान बताते हुए उन्होंने कहा कि “काकरोच” शब्द उनके लिए संघर्ष और हर परिस्थिति में टिके रहने का प्रतीक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए जल्द ही पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने की बात कही।फिलहाल जिले में इस अनोखे नाम वाली पार्टी और उसके संगठन को लेकर लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
