Chandauli News: घर में सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती.
"प्रभारी थानाध्यक्ष इलिया रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।"
chandauli
6:35 PM, Jul 4, 2026
Share:


चकिया कोतवाली में बैठा हमले में घायल
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव में गुरुवार देर रात घर में सो रहे एक युवक पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, लेहरा खास निवासी 40 वर्षीय चिंटू खरवार का आरोप है कि वह रात में अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पट्टीदार बिंद्रा, बबलू, गुड्डू, पिंटू और विकास सहित कई लोग घर पहुंचे और उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद चिंटू खरवार ने इलिया थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
