Chandauli News: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, गांव में सनसनी.
"सीओ चकिया रघुराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक विजय बहादुर उर्फ विजय यादव के गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
chandauli
5:35 PM, Jun 6, 2026
Share:


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इकट्ठा ग्रामीणों की भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगिया कलां गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी शनिवार अलसुबह उस समय हुई जब परिजनों ने युवक का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा देखा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार जोगिया कलां निवासी 34 वर्षीय बेचई शुक्रवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर बनी झोपड़ी में चारपाई पर सोने चले गए थे। देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर ने गर्दन समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शनिवार सुबह परिजन जब बेचई को जगाने पहुंचे तो चारपाई पर खून से लथपथ शव देखकर स्तब्ध रह गए। सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलते हैं मौके पर शिव चकिया रघुराज भी पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे को चकिया रघुराज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मृतक विजय बहादुर उर्फ विजय यादव के गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
