मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man tried to commit suicide by jumping into the ganges but the boatman saved his life

Chandauli News: गंगा में कूदकर युवक ने की जान देने की कोशिश, मल्लाह ने बचाई जान.

"इस संबंध में बलुआ थाना के उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया था। फिलहाल उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।"

chandauli

9:32 PM, Mar 23, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा में कूदकर युवक ने की जान देने की कोशिश, मल्लाह ने बचाई जान.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक को लेकर पहुंची पुलिस और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय पुल से सोमवार शाम एक युवक ने गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद मल्लाह की सतर्कता से उसकी जान बच गई। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र के इटवा गांव निवासी 30 वर्षीय रिंकू राजभर का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी पिछले छह वर्षों से मायके में रह रही थी। सोमवार को वह अपनी ससुराल खरखोलिया गया था। वहां से लौटने के बाद शाम को बलुआ पुल पर पहुंचा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

घाट पर मौजूद निजी गोताखोर मार्कण्डेय मल्लाह ने युवक को कूदते देख तुरंत अपनी टीम के साथ नाव लेकर नदी में खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने घायल युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.