मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man who abused women was arrested

Chandauli News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार.

"सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।"

chandauli

8:22 PM, Apr 7, 2026

Share:

Chandauli News: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सकलडीहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शासन के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत सकलडीहा थाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान अलीनगर तिराहा कस्बा सकलडीहा स्थित एसबीआई एटीएम के पास एक युवक महिलाओं व बालिकाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा था और फब्तियां कस रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक की पहचान अमित कुमार (26 वर्ष) पुत्र रामसजन राम निवासी सुरतापुर थाना बलुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा में धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.