Chandauli News: फर्जी दस्तावेज बनाकर खुद को रॉ एजेंट बताने वाला युवक गिरफ्तार.
"पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और उन्हें दिखाकर खुद को कभी खुफिया एजेंसी का कर्मचारी तो कभी सहायक कमांडेंट बताकर निजी लाभ लेता था।"
chandauli
8:17 PM, Mar 26, 2026
Share:


सदर कोतवाली में गिरफ्तार आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कोतवाली चंदौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से कूटरचित दस्तावेज व मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा। तलाशी में उसके पास से एक निमंत्रण पत्र, दो कूटरचित छाया प्रतियां तथा एक वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान रूपेश उपाध्याय (22 वर्ष) निवासी हेतमपुर, थाना धानापुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल के माध्यम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और उन्हें दिखाकर खुद को कभी खुफिया एजेंसी का कर्मचारी तो कभी सहायक कमांडेंट बताकर निजी लाभ लेता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
