Chandauli News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से संबंध बनाने वाला युवक गिरफ्तार.
"सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।"
chandauli
8:30 PM, May 28, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सकलडीहा पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा देकर उससे कई बार संबंध बनाए। आरोप है कि जब किशोरी और उसके परिवार की ओर से शादी का दबाव बनाया गया तो युवक मुकर गया। इसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा और परिवार को धमकी भी दी।घटना से परेशान परिजनों ने सकलडीहा कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी अमीनुद्दीन शाह निवासी नौंरगाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी टीम में पुलिसकर्मी प्रश्विन दूबे और दिलीप कुमार भी शामिल रहे।
