मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man who reached his in laws house died after being hit by a train his wife and 14 month old child were in bad condition crying

Chandauli News: ससुराल पहुंचे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पत्नी और 14 माह के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल.

“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रक्षाबंधन पर युवक पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया था। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।”

chandauli

9:23 PM, Aug 30, 2026

Share:

Chandauli News: ससुराल पहुंचे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पत्नी और 14 माह के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल.
logo

मृतक मुकेश की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में मुकेश राजभर (26) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। धानापुर थाना क्षेत्र के घूरेहू गांव निवासी मुन्ना राजभर का पुत्र मुकेश रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी अनिता के साथ ससुराल पीथापुर आया था।

Img

शनिवार सुबह मुकेश शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। पोल संख्या 731/16 के पास पटना-पीडीडीयू रेलखंड पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और चीख-पुकार मच गई। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी अनिता अपने 14 माह के बच्चे के साथ घटनास्थल पर पहुंची और बिलख-बिलख कर रोने लगी।

विज्ञापन

Img

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सकालडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद दोनों गांवों में शोक का माहौल है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.