ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a young man who went out for defecation went missing for five days the matter reached sp court

Chandauli News: शौच के लिए निकला युवक पांच दिन से लापता, एसपी दरबार पहुंचा मामला.

"मजबूर होकर अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के दरबार में न्याय की गुहार लगा रहा है। फिलहाल युवक की तलाश को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।"

chandauli

8:56 PM, Jan 30, 2026

Share:

Chandauli News: शौच के लिए निकला युवक पांच दिन से लापता, एसपी दरबार पहुंचा मामला.
logo

लापता रिंकू पांडेय कि फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से शौच के लिए निकला एक युवक बीते पांच दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि लगातार थाने के चक्कर लगाने के बावजूद पुलिस ने अब तक गुमशुदगी दर्ज नहीं की, जिससे पीड़ित परिवार गहरे सदमे और भय में जी रहा है। पीड़िता बिंदू पाण्डेय पुत्री सुमन पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि उसका भाई रिंकू पाण्डेय 25 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे नदी किनारे शौच के लिए गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। 

Img

परिजनों की खोजबीन के दौरान नदी किनारे उसकी मोटरसाइकिल तो मिली, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपितों द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली थी। जब वह मौके पर पहुंची और भाई के बारे में पूछताछ की तो आरोप है कि उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

विज्ञापन

Img

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना बबुरी में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही युवक की तलाश के लिए कोई ठोस कार्रवाई की गई। मजबूर होकर अब पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक के दरबार में न्याय की गुहार लगा रहा है। फिलहाल युवक की तलाश को लेकर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.