Chandauli News: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत.
“अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी घायल हो गया, जबकि डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।”
chandauli
8:59 PM, Sep 12, 2026
Share:


युवकों को चलने वाला डंपर ट्रक, मौके पर मौजूद पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास शनिवार को तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार डंपर संख्या बीआर 24 जीबी 5467 चंदौली की ओर से आ रहा था। वहीं बाइक सवार दोनों युवक मुगलसराय की तरफ से चंदौली जा रहे थे। आलमपुर के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। डंपर की चपेट में आने से अमढ़, कंदवा निवासी 25 वर्षीय धर्मपाल खरवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक भी घायल हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान धर्मपाल खरवार के रूप में हुई है। फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



