Chandauli News: नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत.
"प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एनएच-19 पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।"
chandauli
5:02 PM, Apr 8, 2026
Share:


घटनास्थल पर इकट्ठी आसपास के लोगो और राहगीरों की भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे-19 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर जुट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद शव को मोर्चरी भेजने की व्यवस्था की गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस टीम मौके पर देर से पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। मृतक की पहचान सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही कुंभापुर निवासी करीब 30 वर्षीय लवकुश भारती पुत्र सीताराम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एनएच-19 पर वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों की वजह बन रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त निगरानी और स्पीड कंट्रोल के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
