मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news a youth riding a bike died after colliding with a stray animal another seriously injured

Chandauli News: छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल.

“अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप छुट्टा पशु के अचानक सड़क पर आने से बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में राकेश उर्फ लल्लू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।”

chandauli

7:45 AM, Aug 23, 2026

Share:

Chandauli News: छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल.
logo

मृतक राकेश उर्फ लल्लू की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बढ़वलडीहा टिकरवा गांव निवासी 46 वर्षीय राकेश उर्फ लल्लू की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम वह अपने छोटे भाई संत कुमार को मुगलसराय रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव के मित्र लालजी उर्फ वंशराज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु के अचानक सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

हादसे में राकेश और लालजी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। वहीं लालजी का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

राकेश का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बेटियां हर्षा और वर्षा भी पिता की मौत से बेसुध हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि सड़क पार कर रहे छुट्टा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.