Chandauli News: आप सांसद संजय सिंह की पदयात्रा, भाजपा सरकार पर बोला हमला.
"आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। विदेश नीति और व्यापार की बात तो होती है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अगर सरकार रोजगार देने में असमर्थ है, तो बेरोजगार युवाओं को कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह सहायता देनी चाहिए।"
chandauli
10:36 PM, Feb 7, 2026
Share:


कार्यकर्ताओं को अभिवादन करते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को डुमरी से पड़ाव होते हुए अलीनगर तक पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। सुबह डुमरी पहुंचने के बाद सांसद ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जनसमस्याओं को लेकर संवाद किया।
पदयात्रा के दौरान संजय सिंह डुमरी से पड़ाव पहुंचे और बहादुरपुर गांव में पुलाव स्थित मजार पर चादर चढ़ाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और व्यापार की बात तो होती है, लेकिन युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि अगर सरकार रोजगार देने में असमर्थ है, तो बेरोजगार युवाओं को कम से कम दस हजार रुपये प्रतिमाह सहायता देनी चाहिए। इसके बाद पदयात्रा सुजाबाद, बहादुरपुर, मढिया और जलीलपुर होते हुए स्थानीय चौराहे तक पहुंची। यहां से संजय सिंह दोपहर करीब दो बजे मुगलसराय के लिए रवाना हुए।
अलीनगर पहुंचने पर पदयात्रा का समापन हुआ, जहां आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, रिजवान अहमद, पंकज शर्मा, पंकज गुप्ता, अब्बुल काशिफ, अबू काशिम, सुमन देवी, आशिष विश्वकर्मा, इरफान आलम और महेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
