मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news aarti yadav got a big responsibility in sp mahila sabha wave of happiness among supporters on becoming national secretary

Chandauli News: आरती यादव को सपा महिला सभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर.

�“चंदौली की चर्चित महिला नेत्री और पीडीडीयू नगर पालिका के सुभाष नगर वार्ड की सभासद आरती यादव को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। 31 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने मनोनयन पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।”

chandauli

3:34 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News: आरती यादव को सपा महिला सभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय सचिव बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर.
logo

आरती यादव को मनोनयन पत्र सौंपती समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल, भास्कर.

चंदौली। समाजवादी पार्टी ने जिले की चर्चित महिला नेत्री आरती यादव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुगलसराय नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर वार्ड से लगातार दूसरी बार सभासद चुनी गईं आरती यादव को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने 31 अगस्त को मनोनयन पत्र जारी कर नियुक्ति की पुष्टि की।

Img

आरती यादव अपनी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और सामाजिक गतिविधियों को लेकर क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। लगातार दूसरी बार सभासद चुने जाने के साथ ही महिलाओं और युवाओं के बीच उनकी सक्रियता चर्चा में रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि वार्ड के विकास कार्यों में आरती यादव और उनके पति श्रवण यादव की सक्रिय भूमिका रही है। सुभाष नगर वार्ड में तालाब के सुंदरीकरण का कार्य भी कराया जा रहा है। करीब 48 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य के दौरान आरती यादव ने छठ पूजा से पहले अपने स्तर से तालाब के आधे घाट को तैयार कराने में सहयोग किया था, जहां छठ पूजा भी संपन्न हुई थी।

हालांकि कुछ दिन पहले आरती यादव ने मुगलसराय नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर संगठन में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि संगठन की बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों की उन्हें सूचना नहीं दी जाती थी। इस्तीफे के बाद भी उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहने और अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी के लिए काम करते रहने की बात कही थी।

Img

अब राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री संतोष यादव ने भी आरती यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने समाजवादी महिला सभा की चंदौली जिलाध्यक्ष बबीता यादव को भी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.