Chandauli News: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक माह से पुलिस को दे रहा था चकमा.
“सकलडीहा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है।”
chandauli
7:20 PM, Jul 23, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस कि गिरफ्त में जानलेवा हमले का आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी।
पुलिस के अनुसार रतनपुरा गांव निवासी चिंता देवी की तहरीर पर गांव के शिवबचन, शिवकुमार उर्फ कुंवर, शियाराम और रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि 17 जून की रात करीब 10 बजे पुरानी रंजिश में चारों आरोपियों ने चिंता देवी और उनके पुत्र कमलेश पर लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया था।
विज्ञापन
सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार देर रात ग्राम रतनपुरा में दबिश देकर वांछित आरोपी शिवबचन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एसआई राजेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार गौड़, अभिमन्यु प्रताप सिंह और सुधाकर पांडेय शामिल रहे।
