Chandauli News: ₹50 हजार इनामी फरार गौ-तस्कर खलील चढ़ा STF के हत्थे चढ़ा.
"पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय गो-तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। STF और स्थानीय पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।"
chandauli
7:41 PM, Feb 8, 2026
Share:


50 हजार इनामी गोवंश तस्कर खलील
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार और ₹50 हजार के इनामी गौ-तस्कर खलील को यूपी STF कि लखनऊ टीम ने चंदौली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई राज्यों में सक्रिय था और उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जिले के सैयदराजा थाने में भी खलील के ऊपर गोवंश तस्करी का मामला दर्ज है।
UP STF को बीते कुछ दिनों से इनामी और शातिर अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में STF की टीम को खलील की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली। इसके बाद STF की अलग-अलग टीमों को अलर्ट कर अभियान चलाया गया। शनिवार को दोपहर करीब 3:15 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के डिग्घी गांव के मोड़ के पास नेशनल हाइवे 19 पर यूपी STF कि लखनऊ कि टीम ने घेराबंदी कर खलील को धर दबोचा।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त खलील पुत्र शफीक उर्फ नटवर, निवासी नगलिया आकिल, थाना अजीमनगर, जनपद रामपुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में संगठित रूप से गो-तस्करी के नेटवर्क को संचालित करता था। वर्ष 2023 में चंदौली के सैयदराजा थाने में दर्ज मामले के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और विभिन्न राज्यों में ठिकाने बदल-बदलकर छिपा हुआ था।
STF के अनुसार, आरोपी पर रामपुर, गाजियाबाद, उन्नाव, कुशीनगर, हरदोई और चंदौली समेत कई जिलों में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद खलील को थाना सैयदराजा, चंदौली में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर आगे की विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
