मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news absconding for 14 years arrested with a reward of rs 50 thousand

Chandauli News: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना अलीनगर में वर्ष 2012 के मुकदमा संख्या 134/2012 में अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

4:42 PM, Jul 8, 2026

Share:

Chandauli News: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में फरार इनामिया वारंटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से 14 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और स्थायी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को वाराणसी के बाबतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 6 जुलाई को थाना अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बाबतपुर, थाना फूलपुर (वाराणसी) क्षेत्र से आरोपी संतोष कुमार (42 वर्ष), निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2012 में दर्ज दुष्कर्म एवं अपहरण के मुकदमे में पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह स्थायी वारंटी भी था।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना अलीनगर में वर्ष 2012 के मुकदमा संख्या 134/2012 में अपहरण एवं दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ल, चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह, सर्विलांस सेल के कांस्टेबल संदीप तथा आरक्षी सर्वजीत सिंह गौतम शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.