Chandauli News: आठ साल से फरार 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस भी बरामद.
“चंदौली में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। धीना पुलिस ने जमानिया बॉर्डर के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस मिलने से पुलिस कार्रवाई और गंभीर हो गई।”
chandauli
7:29 PM, Aug 14, 2026
Share:


धीना पुलिस की गिरफ्त में इनामियां
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धीना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और लैंगिक अपराध के वर्ष 2018 के मुकदमे में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अरबाज नट उर्फ खबरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। 13 अगस्त को महुजी तिराहा, जमानिया बॉर्डर से करीब 300 मीटर पहले चेकिंग के दौरान वह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2018 में मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन
अवैध असलहा बरामद होने के मामले में धीना थाने में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग से संबंधित गंभीर मामले के अलावा न्यायालय की कार्रवाई से बचने का भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
