ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news absconding vehicle owner arrested in cow smuggling case confessed to giving bolero pickup to cow smugglers

Chandauli News: गो-तस्करी मामले में फरार वाहन स्वामिनी गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप गो-तस्करों को देने की बात कबूली.

"सैयदराजा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय भेजते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

7:56 PM, Jul 11, 2026

Share:

Chandauli News: गो-तस्करी मामले में फरार वाहन स्वामिनी गिरफ्तार, बोलेरो पिकअप गो-तस्करों को देने की बात कबूली.
logo

सैयदराजा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार चल रही वाहन स्वामिनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला गो-तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप की मालिक है और घटना के बाद से फरार चल रही थी।

पुलिस के मुताबिक थाना सैयदराजा पर दर्ज गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व में बोलेरो पिकअप UP66AT6050 बरामद की गई थी। शुक्रवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मारकण्डेय सिंह एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुमन यादव को उसके गांव पाली कालीपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता सुमन यादव पत्नी नीरज यादव, निवासी पाली कालीपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही ने बताया कि बरामद बोलेरो पिकअप उसकी है। उसने वाहन बिहार के आरिफ निवासी डुमरी, थाना दुर्गावती, जनपद भभुआ को गो-तस्करी के लिए चलाने हेतु दिया था। सैयदराजा क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय भेजते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.