Chandauli News: छठ की तैयारी के दौरान हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत.
“चंदौली के धानापुर क्षेत्र में छठ पूजा की तैयारी के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दशमी पोखरा पर पोस्टर लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वाराणसी निवासी 18 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।”
chandauli
9:11 PM, Nov 12, 2026
Share:


ओदरा गांव के दशमी पोखरा पर छठ पूजा की तैयारी के दौरान हादसे के बाद जुटे ग्रामीण और पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के ओदरा गांव स्थित दशमी पोखरा पर गुरुवार शाम छठ पूजा की तैयारी के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। पोस्टर लगाने के दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी कार्तिक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दशमी पोखरा पर डाला छठ के लिए लाइट और पोस्टर लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए वाराणसी से बिजली मिस्त्री बुलाया गया था। गुरुवार शाम काम के दौरान कार्तिक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अचेत हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि करंट लगने से मिस्त्री की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


