ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news waiting for road construction for 22 years villagers troubled by drainage problem reached the tehsil and appealed

Chandauli News: 22 साल से सड़क निर्माण का इंतजार, जलनिकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर लगाई गुहार.

“चंदौली के सकलडीहा ब्लॉक के धनउर (उसरापुर) गांव में जर्जर रास्ते और जलनिकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। करीब 300 मीटर लंबे रास्ते के निर्माण और पक्की नाली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से गुहार लगाई।”

chandauli

9:21 PM, Nov 12, 2026

Share:

Chandauli News: 22 साल से सड़क निर्माण का इंतजार, जलनिकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर लगाई गुहार.
logo

सकलडीहा तहसील में प्रदर्शन करते ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा ब्लॉक के धनउर (उसरापुर) गांव में जर्जर सड़क और जलनिकासी की समस्या ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। करीब 300 मीटर लंबे रास्ते की मरम्मत और निर्माण नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं पक्की नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी रास्तों पर बहता है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से मुलाकात की और जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क निर्माण व नाली की व्यवस्था कराने की मांग की है।


ग्रामीण चंदन कुमार नागवंशी ने बताया कि रास्ता लंबे समय से खराब है। उनके अनुसार करीब 15 वर्षों से रास्ते पर कोई काम नहीं हुआ है। इससे गांव के लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने बताया कि रास्ते से लगभग 220 मतदाता जुड़े हैं। एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है। चंदन ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो करीब 20 दिन बाद ग्रामीण जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे।

विज्ञापन

वहीं ग्रामीण महिला उषा ने बताया कि रास्ते की खराब स्थिति और जलनिकासी नहीं होने से महिलाओं सहित पूरे परिवार को दिक्कत होती है। घरों का पानी निकालने में परेशानी होती है और रास्ते पर गंदा पानी जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि धनउर (उसरापुर) में जर्जर रास्ते का निर्माण कराने के साथ पक्की नाली बनवाकर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि गांव के लोगों को रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.