मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accident on u turn 19 year old youth died the bike rider who hit him absconds

Chandauli News: यू-टर्न पर हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत, टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार.

"स्थानीय लोगों का आरोप है कि चंदौली-सैदपुर मार्ग पर बने कट और यू-टर्न के पास प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही सड़क पर जगह-जगह गिट्टी-बालू और मिट्टी पड़े होने से भी हादसों का खतरा बढ़ गया है।"

chandauli

7:07 PM, Apr 22, 2026

Share:

Chandauli News: यू-टर्न पर हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत, टक्कर मारने वाला बाइक सवार फरार.
logo

मृतक बाढू राजभर कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित चंदौली-सकलडीहा मार्ग पर प्रतिमा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यू-टर्न लेते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार रतनपुरा गांव निवासी बहादुर राजभर का सबसे छोटा बेटा बाढू राजभर (19 वर्ष) भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी में कार्य करता था। मंगलवार शाम काम से लौटने के बाद वह अपने साथी भीम राजभर के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। प्रतिमा पेट्रोल पंप के पास यू-टर्न लेते समय पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाढू राजभर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे भीम राजभर को मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बाढू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी गई। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता बहादुर राजभर, माता मूला देवी सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.