Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर चलती ट्रेन पकड़ने के दौरान हादसा, 76 वर्षीय वृद्ध की मौत.
"डीडीयू जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
6:35 PM, Feb 25, 2026
Share:


ट्रेन के नीचे गिरे यात्री की मौत के बाद मौके पर इकट्ठी यात्रियों कि भीड़
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुधवार सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 76 वर्षीय ब्रजनंदन चतुर्वेदी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जनपद के जोकहरी गांव के रहने वाले थे और वाराणसी में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थे। जानकारी के अनुसार वह किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जाता है कि जब वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे, तब तक डाउन आनंद विहार–पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस प्लेटफार्म से चल चुकी थी। इसी दौरान चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया। रेलवे कर्मियों और पुलिस ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित स्टेशन पहुंच गए। परिवार में शोक का माहौल है।
