Chandauli News: रेलवे यार्ड में ड्यूटी के दौरान हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत.
“डीडीयू जंक्शन के समीप रेलवे यार्ड में ड्यूटी के दौरान एक रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।”
chandauli
6:04 PM, Aug 3, 2026
Share:


मृतक सर्वेश कुमार कि फ़ाइल फोटो, घटना कि सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी आरपीएफ के जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। डीडीयू जंक्शन के समीप रेलवे यार्ड में सोमवार को ड्यूटी के दौरान एक रेलकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे यार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और जीआरपी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत 32 वर्षीय सर्वेश कुमार मंगलवार को अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 3:45 बजे ड्यूटी के दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए रेलवे प्रशासन और जीआरपी जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर इसे ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक सर्वेश कुमार इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहकर्मियों ने सर्वेश कुमार को मेहनती और जिम्मेदार कर्मचारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रेलवे प्रशासन ने नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
