मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news accountant arrested red handed taking bribe of rs 10 000 for report on leased land

Chandauli News: पट्टे की जमीन की रिपोर्ट के लिए 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार.

"एंटी करप्शन टीम वाराणसी की लीड कर रहे हैं इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 17 फरवरी को वाराणसी न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हलचल मच गई है।"

chandauli

8:28 PM, Feb 16, 2026

Share:

Chandauli News: पट्टे की जमीन की रिपोर्ट के लिए 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार.
logo

नीला शर्ट पहने आरोपी लेखपाल पंकज यादव और उसका सहयोगी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पट्टे की जमीन की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। वाराणसी से आई एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे ₹10 हजार लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई में लेखपाल के साथ उसका एक सहयोगी भी गिरफ्तार किया गया है।

Img

नीला शर्ट पहने आरोपी लेखपाल पंकज यादव और उसकी सहयोगी सफेद शर्ट पहने सुखबीर यादव

मामला बलुआ थाना क्षेत्र के बिसापुर गांव का है। यहां के निवासी विनय प्रकाश ने शिकायत की थी कि उनके पिता को सरकार की ओर से पट्टे की जमीन आवंटित हुई है, लेकिन उसकी रिपोर्ट लगाने के लिए विसापुर क्षेत्र के लेखपाल पंकज यादव ₹25 हजार की मांग कर रहे हैं। बातचीत के बाद ₹10 हजार में सौदा तय हुआ। इसके बाद 13 फरवरी को विनय प्रकाश ने वाराणसी एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

वाराणसी से एंटी करप्शन टीम ने पूरी योजना बनाकर सकलडीहा तहसील के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही लेखपाल ने ₹10 हजार लिए, टीम ने मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके साथ मौजूद सहयोगी सुखबीर यादव, निवासी मैनपुरी, को भी गिरफ्तार किया गया।

Img

गिरफ्तार लेखपाल पंकज यादव मूल रूप से इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर मुगलसराय कोतवाली पहुंची, जहां आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.