Chandauli News: अधिवक्ता से मारपीट मामले में लेखपाल निलंबित, SDM ने 7 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी.
"उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद उनकी प्रमुख मांग के अनुरूप लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
3:32 PM, Jul 3, 2026
Share:


सेकंड हैंड एसडीएम से अधिवक्ता का मामले में अपना पक्ष रखते अधिवक्तागण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता से मारपीट के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी लेखपाल साकिब अंसारी को निलंबित कर दिया है। उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने निलंबन आदेश जारी करते हुए मामले की जांच तहसीलदार अनुराग सिंह को सौंपी है। जांच रिपोर्ट सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि में लेखपाल को राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध रखा जाएगा तथा उन्हें नियमानुसार वेतन-भत्ते मिलते रहेंगे।
अधिवक्ता उपेंद्र सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अधिवक्ताओं की मांग थी कि आरोपी लेखपाल को तत्काल निलंबित किया जाए। कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। अधिवक्ता राजगोपाल सिंह ने बताया कि अब अगला कदम आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद उनकी प्रमुख मांग के अनुरूप लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है, जबकि पुलिस स्तर पर विधिक प्रक्रिया जारी है।
